
चक्रधरपुर* : टोकलो रोड स्थित प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर की ओर से अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा ( GATE 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर्ष विश्वकर्मा के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हिमांशु प्रधान ने हर्ष विश्वकर्मा एवं उनके पिता उत्तम विश्वकर्मा जी को संस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर के छात्र हर्ष विश्वकर्मा पिता उत्तम कुमार विश्वकर्मा,माता चंद्रकला शर्मा संतोषी मंदिर, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड निवासी ने अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE) 2026 आईआईटी गुवाहाटी में ऑल इंडिया रैंक ( AIR) 7 लाकर चक्रधरपुर का ही नहीं झारखंड का भी नाम रोशन किया है। हर्ष विश्वकर्मा ने GATE स्कोर : 992 तथा कुल 100 अंक में से 75.67 अंक प्राप्त किया।

कुल परीक्षार्थियों की संख्या 23513 था। उसमें से हर्ष विश्वकर्मा को ऑल इंडिया रैंक ( AIR) 7 मिला । GATE 2026 में AIR 7 (ऑल इंडिया रैंक 7) के साथ, हर्ष विश्वकर्मा को भारत के टॉप IITs (जैसे IIT बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास, कानपुर, खड़गपुर) में बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग शाखा में एमटेक (M.Tech) प्रोग्राम में लगभग निश्चित प्रवेश मिल सकता है। यह एक अत्यंत उच्च रैंक है जो शीर्ष संस्थानों के लिए COAP के माध्यम से काउंसलिंग में पहला विकल्प प्रदान करती है। अब वह आईआईटी बॉम्बे से अपना एम.टेक की पढ़ाई पूरा करना चाहता है।
हर्ष विश्वकर्मा अपना 10 वीं जैक बोर्ड, 12 वीं विज्ञान सीबीएसई बोर्ड तथा बीटेक-बायोटेक्नोलॉजी बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान,मेहरा, रांची से पढ़ाई पूरी की । हर्ष विश्वकर्मा 10 वीं,11 वीं एवं 12 वीं विज्ञान की कोचिंग प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर से किया था। हर्ष विश्वकर्मा अपने पूर्व गणित के शिक्षक हिमांशु प्रधान से मिलने संस्थान पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर परिवार ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक हिमांशु प्रधान ने हर्ष विश्वकर्मा को अपना आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
