
आदित्यपुर। आदित्यपुर के ईमली चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा इस वर्ष भी रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत इमली चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंत्रोच्चार के बीच समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान झंडा फहराया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
सम्मान समारोह एवं अतिथि*
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अखाड़ा समिति द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य पवन सिंह एवं केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी उपस्थित हुए। अखाड़ा समिति के अध्यक्ष व सरायकेला-खरसावां झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर तथा शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया। उत्सव के आकर्षण का केंद्र अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए गए खेल करतब रहे। पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ खिलाड़ियों ने अपनी कला और साहस का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पिन्टू सिंह, संयोजक अर्जुन गोप, रतन कुमार, संतोष सिंह, छोटू राम, विकास तिवारी, गोविंद, सोमनाथ, मनोज कंसारी, शेख हसन, मोहर्रम अली, अमित नदी, छोटू नदी, दीपक, गणेश, अमरजीत और गुरमुख सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
