• Fri. Mar 27th, 2026

कल्पनापुरी के मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्र और रामनवमी की धूम, कन्या पूजन के साथ बंटा महाभोग, महानवमी पर विशेष पूजा-हवन, रामनवमी पर ध्वज स्थापना; सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 27, 2026
आदित्यपुर: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी श्री मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। वासंतिक नवरात्र की महानवमी और रामनवमी के शुभ संयोग पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया,
जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महानवमी के दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य हवन संपन्न हुआ। इसके बाद परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया गया,
जिसमें छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर उपहार भेंट किए गए।
रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान की आराधना के साथ मंदिर में नया ध्वज स्थापित किया गया। पूजा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कल्पनापुरी एवं अशोक विहार कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाभोग ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू सिंह, पीएन राव, सुशील सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद जूली महतो, दीपू, रंजीत सांडिल और अभिषेक सहित स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *