
आदित्यपुर। एस टाइप कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमानगढ़ मंदिर में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत अखाड़ा समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बजरंगबली का भव्य ध्वज स्थापित किया गया। सेवा भाव का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रामनवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय युवाओं और अखाड़ा प्रेमियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ अपने साहस, कौशल और वीरता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन की सफलता में मंदिर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के समाजसेवियों की अहम भूमिका रही। मुख्य रूप से संरक्षक मनोज सिंह, बबलू सिंह, सचिव नीरू सिंह, विमल सिंह सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नंदन राजा, संजीव सिंह ‘बबुआ’, मिथलेश कुमार, डॉ. राजेश, चाचा चौधरी, सुभाष सिंह, अमोद कुमार, विक्की सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल सिन्हा, भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ सोनू खां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
