
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

मां छिन्नमस्तिके, कंडाबेर माता स्थान के बाद बुढ़िया माता स्थान मनोकामना के लिए है दिव्य दरबार : विधायक

केरेडारी: प्रखंड के पेटो बुढ़िया मंदिर माता स्थान में ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 शत चंडी महायज्ञ 20 मार्च से अनवरत जारी है। जहां वैदिक मंत्रोच्चार,कथा,प्रवचन से भक्ति और ज्ञानलोक की बाती जलाई जा रही है।
यज्ञ के सातवें दिन गुरुवार को विधायक रौशनलाल चौधरी है,कार्यकर्ताओं संग बुढ़िया माता मंदिर यज्ञ शाला पहुंचे। बुढ़िया माता मंदिर गर्भ गृह में माथा टेक माता से विधान सभा क्षेत्र की सुख शांति के लिए आशीर्वाद व कामना किया।
मौके पर महायज्ञ समिति अध्यक्ष गुरदयाल साव,महासचिव रविन्द्र गुप्ता,कोषाध्यक्ष उपेंद्र रजक,सह संयोजक गजेन्द्र यादव,ने बुढ़िया माता की स्मृति चित्र एवं जय श्री राम की पट्टा देकर स्वागत अभिवादन किया गया। मौके पर विधायक श्री चौधरी ने कहा की बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण आज से एक दशक पहले और आज में अमूल चूल परिवर्तन और विकास देखने को मिला है।
उन्होंने मंदिर परिसर को विकास करने को लेकर जब भी कोई जरूरत और आवश्यकता के लिए हमें पुकारा जायेगा मैं माता की चरणों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वाकई यह स्थान दिव्य और शांति के लिए विहंगम स्थान है।
यहां आने मात्र से मन को असीम संतोष और सुखी महसूस होती है। उन्होंने ग्यारह दिवस तक महायज्ञ में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से इस क्षेत्र में सुख शांति का संचार हो रहा है।उन्होंने आयोजन समिति को सराहना करते हुए महायज्ञ और रामनवमी को शांति पूर्ण संपन्न कराने की अपील किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाहा,मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव,मंडल महामंत्रीनरेश महतो,विवेकानंद सिंह,नारायण यादव,कंचन यादव,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
