• Fri. Mar 27th, 2026

सरायकेला में रामनवमी की धूम: बजरंगबली मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

सरायकेला – सरायकेला जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राजबांध स्थित बजरंगबली मंदिर में पूर्व वार्ड पार्षद बलराम साहू और विकास साहू की उपस्थिति में मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से झंडा पूजन कर स्थापना की गई।
वहीं, प्राचीन बजरंगबली अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पुजारी गोपाल होता एवं सत्यव्रत आचार्य के सानिध्य में पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान झंडा स्थापना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शामिल हुए। उनके साथ अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव अमिताभ मुखर्जी, चंदन गुप्ता, विक्रम मोदक, अशोक पंडित, कृष्ण केवर्त, सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा:
“प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपनाकर ही हम अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकते हैं।”
अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। आरती के उपरांत पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के जय घोष से गूंज उठा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *