• Fri. Mar 27th, 2026

नवीनगर में रामनवमी महोत्सव पर कला प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित महाबीर मंदिर प्रांगण में महाबीर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के अंतर्गत भव्य कला प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कला प्रदर्शन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।

साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल और भी गरिमामय बन गया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। युगल दंड प्रतियोगिता में संस्कार कुमार और मयंक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सत्यम कुमार और शिवम कुमार द्वितीय तथा आदित्य कुमार एवं उत्सव कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं अग्नि चक्र प्रतियोगिता में मनीष कुमार प्रथम, हरि ओम कुमार द्वितीय और शुभम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में अशोक सिंह एवं अमरनाथ गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि के रूप में विजय प्रकाश, मुकेश सिंह, शिक्षक बिनोद दास, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदीप सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर महाबीर सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कांस्यकर, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी, सचिव सुरेश सोनी, उप सचिव विनायक सोनी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, निगरानी सह निर्णायक जैनेन्द्र सिंह एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *