• Fri. Mar 27th, 2026

Adityapur : जहरीले धुएं से उद्योग प्रभावित, उद्यमियों ने कचड़ा वाहन रोका

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 26, 2026
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र के छठे चरण और आसपास के इलाकों में डंपिंग यार्ड से उठ रहे जहरीले धुएं ने उद्यमियों और कामगारों की परेशानी बढ़ा दी है।
बीते कई दिनों से कचड़े में सुलग रही आग के कारण निकल रहा काला धुआं फैक्ट्रियों तक पहुंच रहा है, जिससे श्रमिकों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई इकाइयों को कामकाज अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
समस्या से नाराज स्थानीय उद्यमियों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के कचड़ा वाहन को रोक दिया और डंपिंग का विरोध किया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया गया और न ही स्थायी समाधान किया गया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि टैंकरों से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने और धुएं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उद्यमी इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज ठप्प किया जा सकता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *