• Thu. Mar 26th, 2026

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

admin's avatar

Byadmin

Mar 26, 2026

 

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। चैत्र नवरात्र को लेकर अन्नपूर्णा मंदिरों और रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए भीड़ लगाए हुए थे। बुधवार को खांडामौदा, दारिशोल व ब्राह्मणकुंडी, बेंदा में रामनवमी का धुमधाम से पुजा प्रंरभ हुआ।

जुलूस में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में तलवार, लाठी और केसरिया ध्वज का इंतेजाम में जुटे हुए है।पुजा के लिए पंडालों में‌ श्रद्धालु भीड़ उमड़ी। ब्राह्मणकुंडी में जुलूस का रुपरेखा पांचबडीया, बेलबोरिया फिर ब्राह्मणकुंडी में जाकर समाप्त होगी। दारिसोल में जुलूस हनुमान मंदिर से निकल कर सर्विस रोड होते हुए गांव में प्रवेश की है

पुनः हनुमान मंदिर में आकर जुलूस समाप्त होगी। इसी तरह खंडमौदा में नवनिर्मित मंदिरों के समीप पूजा अर्चना किया जाएगा।जिसमें पूजा स्थल से जुलूस निकालकर पूरे खंडामौदा एवं जाम्बनी गांव का भगवा ध्वज के साथ गाजे बाजे के साथ घुमाने का तैयारी गया है। बेंदा गाँव में रहे रसिक जीवन मंदिर प्रांगण से जुलूस निकालकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए फिर मंदिर परिसर में जुलूस समाप्त होगा इसके लिए कमेटी लगातार जुटे हुए हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *