• Thu. Mar 26th, 2026

सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में शिक्षा विभाग से संबंधित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए बैठक संपन्न।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 25, 2026
सरायकेला – बुधवार शिक्षा विभाग से संबंधित नगर पंचायत कार्यालय में शिक्षा विभाग से संबंधित एक बैठक अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला श्री दिनेश कुमार दंडपाट, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सनतोना जेना,प्रखंड के मध्यान भोजन योजना कोषाॅग के श्री राजाराम महतो तथा सभी वार्ड के वार्ड पार्षद एवं नगर क्षेत्र में अवस्थित कुल 13 विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक मुख्य रूप में उपस्थित थे
जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा किया गया –
नगर क्षेत्र में जितने भी कार्यारत शिक्षक सभी समय पर उपस्थित होकर अपना पठन- पाठन कार्य करेंगे अन्यथा का स्थिति में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में किसी भी प्रकार का बैठक में सभी वार्ड पार्षद एवं NR CM SoE उच्च विद्यालय सरायकेला एवं KVPS CM SoE सरायकेला में अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे
जिस विद्यालय का नामांकन छात्र संख्या कम है वैसे विद्यालय को निर्देश दिया गया कि उक्त विद्यालय में 70 बच्चा तक नामांकन करने का निर्देश दिया गया।
सभी विद्यालय में रंग रोगन, पोशाक, खेल सामग्री, दीप प्रज्वलित हेतु सामग्री धवनि तथा स्वागत गान हेतु सभी छात्र-छात्राओं को दोहा या श्लोक या संगीत तैयार करने का निर्देश दिया गया ।पेयजल एवं स्वच्छता के तहत सभी विद्यालय को निर्देश दिया गया कि शौचालय साफ सुथरा एवं बच्चों से किसी भी परिस्थिति में सफाई नहीं कराने का निर्देश दिया गया । सभी विद्यालयों में किचेन गार्डन बनाने का निर्देश दिया गया उसके तहत एक बच्चे एक पेड़ के नाम से लगाने का निर्देश दिया गया।
नगर क्षेत्र विद्यालय में ऐसे भी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रचायर्य द्वारा कहा गया कि जमीन अधिग्रहण का भी मामला सामने आया है वैसे विद्यालय के प्रभारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारी को लिखित प्रतिवेदन देते हुए हमको सूचित करने का निर्देश करेंगे
बैठक में सभी वार्ड पार्षद के साथ सभी विद्यालयों के प्रचार्य एवं प्रधानाध्यापकों से परिचय प्राप्त करते हुए अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि किसी भी परिस्थिति या किसी भी विद्यालय संबंध में अगर आवश्यकता हो तो संबंधित वार्ड पार्षद तथा मुझे तत्काल फोन कर सूचना उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे ताकि किसी परिस्थिति को समाधान करने हेतु पहल किया जाएगा अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक को समाप्त किया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *