
मुंगेर । बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार को सम्मानित किया।इस उपलब्धि से मुंगेर में खुशी की लहर हैं।

बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र मशहूर कलाकार हीरो राजन कुमार रहें।कला व संस्कृति पवेलियन में चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार का बहुत बड़ा बैनर लगाया गया।जिस पर एक बात लिखी हैं “अगर आप नहीं हँसते हैं तो समझ लें कि आपके जीवन का एक दिन व्यर्थ हो गया है इसलिए हंसें।”

राजन कुमार अपने जीवंत अभिनय से महान कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन के रूप में दर्शकों को हँसाते आ रहे हैं। लोग चार्ली चैप्लिन द्वितीय से मिलकर बहुत खुश हैं और उनके साथ फोटो ले रहे हैं।उनके लाईव शो को देखकर एंजॉय कर रहे हैं।
पिछले 25 साल से चार्ली चैप्लिन के किरदार को जी रहे बिहार के अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हीरो राजन कुमार बिहार के कला प्रेमियों को खूब पसन्द आ रहे हैं।
चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने अपना 5373वां लाइव शो पूरा किया।लोगों का कहना है कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा है।सभी फैंस के साथ वह फोटो खिंचवा रहे हैं।सबसे बहुत प्यार से मिल रहे हैं।मेले में घूमने की थकान उनसे मिलकर निकल जाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
