
आदित्यपुर। आगामी चैती छठ एवं रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। मेयर संजय सरदार ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था का सबसे बड़ा पर्व है,
इसलिए घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की नियमित सफाई कराने और आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त सफाईकर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाए और घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को भी साफ-सुथरा रखा जाए।
साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से चैती छठ एवं रामनवमी पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
