• Tue. Mar 24th, 2026

Adityapur : वार्ड 17 हरिओम नगर में सफाई व्यवस्था पर सवाल, पार्षद नीतू शर्मा खुद झाड़ू लेकर सड़क पर उतरी, मनमानी का लगाया आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 24, 2026
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 हरिओम नगर-1 में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों और वार्ड प्रतिनिधियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से पर्याप्त सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी और बजबजाती नालियों की समस्या बढ़ती जा रही है।
बताया गया कि पहले प्रत्येक वार्ड पार्षद को तीन पुरुष और तीन महिला सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन पार्षदों के पद समाप्त होने के बाद यह संख्या घटाकर केवल एक पुरुष और दो महिला सफाई कर्मियों तक सीमित कर दी गई।
यही तीन कर्मचारी पूरे वार्ड के साथ-साथ छठ घाट की सफाई का भी काम कर रहे हैं, जिससे नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजिस्टर में प्रत्येक वार्ड में आठ सफाई कर्मचारियों की तैनाती दिखाई जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी सफाई कर्मचारी कहां कार्यरत हैं। आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों तक वार्ड में समुचित सफाई नहीं हुई। अब जब 35वें वार्ड के पार्षद दोबारा अपने पद पर आए हैं, तब भी नगर निगम की कार्यशैली में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि छठ पर्व के दौरान घाटों की सफाई के लिए पहले नगर निगम की ओर से लगभग 100 सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाती थी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार करने और कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती की जांच कराने की मांग की है, ताकि वार्डवासियों को गंदगी और जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *