• Tue. Mar 24th, 2026

Adityapur : छठ व रामनवमी को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, छठ घाटों का किया निरीक्षण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 24, 2026
आदित्यपुर। छठ एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां ने मंगलवार को आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आरआईटी थाना के पदाधिकारियों के साथ संबंधित थाना परिसर में बैठक की।
बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भी भ्रमण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *