
बोकारो थर्मल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो लोकल कमिटी का 17वां सम्मेलन चंद्रशेखर झा, सुजीत घोष और रामेश्वर साव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बतौर पर्यंवेक्षक बोकारो के राजेंद्र प्रसाद यादव और जवाहरलाल यादव उपस्थित थे।

परवेक्षक साथी ने कहा केंद्र की सरकार किसानों मज़दूरों का शोषण कर रही हैं। पुराने श्रम कानूनों को बदलकर नया चार लेबर कोड थोपा जा रहा हैं जो प्राइवेट मालिकों के हक में हैं। इसके विरोध में श्रमिक संगठनों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया हैं। किसान भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई चरम पर हैं। मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआई वाम दलों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगी।

अमेरिकी साम्राज्य वाद ने ईरान पर हमला कर दिया। हजारों निर्दोष मारे जा रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। और युद्ध रोकने की मांग करते हैं। ब्रज किशोर सिंह ने अपना सचिव रिपोर्ट पेश किया जिसपर दस लोगों ने बहस में हिस्सा लिया।
फिर नई कमिटी का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से ब्रज किशोर सिंह को सचिव, जीतेन्द्र दुबे. अमृत महतो को सहायक सचिव और अशीम तिवारी सहित 31 लोगों की कमिटी का गठन हुआ।
सम्मेलन में सुजीत घोष, नवीन पाठक, गणेश प्रसाद महतो, पप्पू शर्मा, खेमलाल महतो, असगर, एसके आचार्य, प्रदुमन सोनी, बंधु गोस्वामी, सुनील प्रसाद, देवाशीष रजवार, परन महतो, कोमल महतो, आर टीमन, मुंशी प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
