• Sun. Mar 22nd, 2026

हिन्दू नववर्ष पर अम्बा माँ सतबहीनी मंदिर में सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के अम्बा माँ सतबहीनी मंदिर के प्रांगण में हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मां सतबहीनी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मां सतबहीनी मंदिर नई समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे, सदस्य मिथलेश मेहता, संजय सिंह, पुजारी संतोष पांडे, छोटू पाल, मृत्युंजय पांडे, कजरा सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *