• Sun. Mar 22nd, 2026

पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

धनबाद : कोयलानगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक के समीप “मैं भी नीरज” परिवार की ओर से 21 मार्च 2026 (शनिवार) को पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह 09:00 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहां लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय नेताओ की उपस्तिथि रही मुख्य रूप से सुभाष सिंह, सुग्रीव सिंह, अरबिंद सिंह जी पी सिंह और बीसीसीएल के 12 एरिया के पर्त्येक यूनिट मज़दूरों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

 

इसके बाद सुबह 10:00 बजे SNMMCH में इलाजरत मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। वहीं शाम 06:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मौके पर बिन्दु झा, जग्गू महतो, लष्मी मुर्मू, नीरज सिंघल , मेजर सिंह, शिवांश मुकेश, मिनी सिंह, सत्यम रिटोलिया, मेजर सिंह,वेद प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, अमृत मंडल और सूरज सिंह,पंकज तिवारी श्याम सुंदर मिश्रा, पंकज सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. नीरज सिंह को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *