
आदित्यपुर। मोटल मधुवन, आदित्यपुर में संपन्न हुई बैठक में वर्ष 2026_2029 की अवधि के लिए सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएसन (सिया) की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. अध्यक्ष संतोष सिंह ने स्वागत भाषण में पुरानी टीम का आभार व्यक्त किया और नई टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं, महासचिव उदय सिंह ने विगत दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि एसोसिएशन जल्द हीं अपना 75वां वर्ष पूरा करने जा रहा है, जिसे जनवरी_2027 में ‘प्लैटिनम जुबली’ के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा. जबकि कोषाध्यक्ष आशिष घोष ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया.
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग
बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई. बैठक में प्रस्ताव पारित कर झारखंड और भारत सरकार से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई. साथ हीं जियाडा से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया गया. बैठक में क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की अपील की गई.सिया की नई कार्यकारिणी
सिया की घोषित कार्यकारिणी में संतोष सिंह को अध्यक्ष, उदय सिंह को महासचिव तथा आशीष घोष को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि
विकाश मुखर्जी, रवि भारद्वाज, एच आर जैन, योगेन्द्र ठाकुर और अशोक कुमार सिंह को ट्रस्टी बनाया गया है. साथ हीं विप्लव मुखर्जी, रोहन सिंह, नाजिर हुसैन, सतनाम सिंह व अजय सिंह को उपाध्यक्ष, रविंदर सिंह, बलदेव सिंह, सौरभ शर्मा, मंजू कुमारी व योगेन्द्र सिंह निराला को सचिव तथा हनुमंत ठाकुर, गुड्डू सिंह, राजीव झा, ऋषभ कुमार, सतेंदर कुमार, प्रमोद सिंह, रमाशंकर सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, पवन मारवा, रूपक प्रधान, विशाल संघी, बलवंत सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमित नागेलिया, प्रीतपाल सिंह, इंदरजीत प्रसाद और धनराज मालवीय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
