
आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के सभागार में आज संध्या समय आहूत कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को एक अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई.
साथ हीं अधिनियम की बारीकियों से भी अवगत कराया गया. उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार/झारखंड) जयंत मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लगातार टैक्स कम करने की है.
देश में 75 करोड़ पेन होल्डर हैं. परन्तु मात्र 12 प्रतिशत लोग हीं रिटर्न जमा करते हैं. जबकि बिहार_झारखंड में यह आंकड़ा मात्र 8.3 प्रतिशत है. पेन कार्ड धारकों को रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करें. क्योंकि सभी पेन कार्ड धारकों को रिटर्न भरना चाहिए.
अहर्ता रखने वाले सभी पेन कार्ड धारक टैक्स जमा करें, यह जरुरी है. एक अप्रैल से नया आयकर अधिनियम लागू होगा, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है. और अगर नए आयकर अधिनियम के संबंध में जानकारी नहीं है, तो चूक भी जरुर होगी. टैक्स ईयर के नाम से नया कॉन्सेप्ट आ रहा है. और जो वित्तीय वर्ष होगा, वही टैक्स ईयर भी होगा. वहीं, वरीय आयकर अधिकारी संतोष चौबे भी उपस्थित थे. इस अवसर पर एशिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल व महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, विनोद सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, देवांग गांधी, राजकुमार संघी, पिंकेश माहेश्वरी, प्रदीप जैन, चतुर्भुज केडिया, रतन लाल अग्रवाल, मनोज चोपड़ा, स्वपन मजूमदार, रविन्द्र गुप्ता, मनोज सहाय, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
