
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी विधानससा क्षेत्र से टी॓एमसी प्रत्याशी की दावेदारी नहीं मिलने पर गुरुवार को उज्ज्वल चटर्जी ने कहा कि उच्च नेतृत्व जिसको भी टिकट दे, उस को समर्थन किया जायेगा।

वामफ्रंट सरकार का शासन काल से राजनीति का धूरी बने रहे उज्ज्वल चटर्जी कुल्टी विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र नेता थे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। साल 2006, 2011 और 2016 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने लगातार तीन बार जीत हासिल कर कुल्टी में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की। इसके साथ ही वह चार बार कुल्टी नगरपालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं, जो उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसमर्थन को दर्शाता है ।हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में मात्र लगभग 600 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस अप्रत्याशित हार के बाद उज्ज्वल चटर्जी ने कई बार सार्वजनिक रूप से यह आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और आंतरिक मतभेद इसकी बड़ी वजह रहे। उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की थी।
2026 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। तीन बार के विधायक और चार बार नगरपालिका चेयरमैन रहने के बावजूद टिकट न मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
उज्ज्वल चटर्जी ने कहा “मेरा खेल खत्म हो गया है, लेकिन मैं पार्टी के साथ हूं।” उनके इस बयान से साफ है कि भले ही उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील कि है वोट तृणमूल कांग्रेस को ही देना हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
