
पंकज ठाकुर

*बड़कागांव*। रामनवमी पूजा महा समिति के गठन को लेकर बुधवार को नापोखुर्द गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया गणेश साव ने की, जबकि संचालन पंचायत समिति सदस्य गणेश साव ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में भी हर वर्ष की तरह रामनवमी पर्व को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही भव्य झांकी एवं अखाड़ा प्रदर्शन निकालने पर भी सहमति बनी।

ग्रामीणों की सहमति से महा समिति का गठन किया गया, जिसमें संजय साव को अध्यक्ष, रामजनम साव को सचिव तथा कृष्ण साव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें राजू साव, भवानी साव,
पोखन साव, भीमसेन कुमार साव, दिनेश कुमार साव, बेचेन साव, संतोष विश्वकर्मा, कमल साहू, उपेंद्र कुमार, फागुन साव एवं नरेश साहू को शामिल किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ों को अनुशासन का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
जो अखाड़ा अनुशासन का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध महा समिति द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों और झांकी समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया गणेश साव, पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, उप मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल साव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
