• Thu. Mar 19th, 2026

नवीनगर में छह पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 66.19% मतदान

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के महुआव, नाऊर, बसडीहा, टंडवा, मुंगिया एवं खजूरी पांडू पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता को दर्शाता है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती के कारण चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी 19 मार्च को उच्च विद्यालय परिसर में मतगणना की जाएगी। मतगणना को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें अब मतगणना को लेकर तेज हो गई हैं, वहीं समर्थकों को भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *