• Wed. Mar 18th, 2026

व्रतियों को नहीं होगी कोई परेशानी: नगर अध्यक्ष ने अधिकारियों को किया अलर्ट

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद (पलामू): पारंपरिक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। व्रतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को नगर अध्यक्ष अजय भारती ने अपने सहयोगियों के साथ जय प्रकाश चौक के समीप भगवान भास्कर छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि व्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह महापर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, ऐसे में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने नगर पंचायत के सभी पार्षदों, कर्मियों और प्रतिनिधियों से अपील की कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर कनीय अभियंता (असैनिक) आशीष सिंह, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर सुधांशु तिवारी, अजीत गुप्ता, कनीय अभियंता (यांत्रिक) अभिजीत दुबे, कनीय अभियंता (असैनिक) विक्रम कुमार (विधि सहायक), सलाउद्दीन नूरी, डॉ. विनय पासवान, अफरोज, आशीष सक्सेना, प्रणव सुमन, अभी भारती, गोपाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *