• Wed. Mar 18th, 2026

केरेडारी में सांसद सारथी की अहम बैठक, 20 मार्च को राम भक्तों के लिए विशेष कार्यक्रम का ऐलान

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

*केरेडारी*:- प्रखंड के गार्री कला पंचायत भवन में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक का नेतृत्व जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह ने किया, जबकि इसमें 16 पंचायतों के सांसद सारथि की सक्रिय भागीदारी रही।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मार्च 2026 को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा पिछले वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी राम भक्तों के बीच दंड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत केरेडारी मंडल और बेलतू मंडल के अखाड़ों में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की समय-सारणी भी तय कर दी गई है, जिसके अनुसार केरेडारी मंडल में सुबह 11:00 बजे और बेलतू मंडल में दोपहर 12:00 बजे सांसद की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्तों, अखाड़ा सदस्यों और स्थानीय लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी करने का संकल्प लिया।गया साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में भाईचारा और एकता को मजबूती मिलती है। सांसद मनीष जायसवाल के इस पहल की सभी ने सराहना की और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष नारायण यादव सुनील कुमार ठाकुर भाजपा युवा नेता प्रकाश गुप्ता सांसद सारथी तेजो साव राजेंद्र सिंह नकुल साहू अशोक साहू नारायण साहू राजीव कुमार नागेश्वर महतो रूपन गंझू महेंद्र महतो बहादुर राम इत्यादि उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *