• Sun. Mar 15th, 2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत माली थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

admin's avatar

Byadmin

Mar 15, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। मामले में थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की जा रही है।

इसी क्रम में तकनीकी सहायता और पुलिस टीम के प्रयास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके असली मालिकों को सत्यापन के बाद सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मोबाइल मिलने के बाद उनके वास्तविक धारकों को थाना बुलाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर उन्हें उनका मोबाइल सौंप दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो तुरंत नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल को बरामद किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *