• Thu. Mar 12th, 2026

आदित्यपुर फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा,पिस्टल देसी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 12, 2026
आदित्यपुर फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा,पिस्टल देसी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार
आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस अधीक्षक एसपी ने उतवेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि 2 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सिरीस भट्ठा मांझी टोला निवासी 19 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। गोली लगने से वह घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक लोडेड देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 16 जिंदा कारतूस तथा .315 एमएम के 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *