
आदित्यपुर। स्वर्गीय अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अग्नि बेसरा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मिरुडीही स्थित एक रिसॉर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 104 यूनिट रक्तदान संग्रहित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,
इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदर अग्रवाल (एशिया अध्यक्ष) भी मौजूद रहे। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की।
अग्नि बेसरा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बास्को बेसरा ने बताया कि स्वर्गीय अग्नि बेसरा की स्मृति में हर वर्ष इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज सेवा की उनकी भावना को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने शिविर को सफल बनाया। शिविर में महापौर संजय सरदार के अलावा पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, वार्ड पार्षद अंकुर सिंह, सुप्रिया महतो, बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, दुर्गा चरण बेसरा, मोना बेसरा, सामाजिक कार्यकर्ता भोगलू सोरेन, बबुआ सिंह, मनमोहन सिंह, खिरोद सरदार, धीरेन महतो, अनिल शर्मा, लालू बेसरा, अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, प्रोफेसर संग्राम हेंब्रम (बिट सिंदरी), पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा हेंब्रम, धरमल सोरेन समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
