• Tue. Mar 10th, 2026

टंडवा में ‘इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल’ का होगा उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

admin's avatar

Byadmin

Mar 10, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा स्थित सरैया रोड पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन 11 मार्च 2026 को किया जाएगा। अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. परमानंद कुमार ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य टंडवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े।

अस्पताल में डॉ. अमृत कुमार (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) द्वारा सामान्य एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां मरीजों के लिए 24×7 इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा।

इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल में मरीजों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा, ऑक्सीजन की व्यवस्था, पैथोलॉजी जांच, नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, एक्स-रे जांच, नेबुलाईजेशन तथा दवा उपलब्धता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर इस नई स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं। अस्पताल खुलने से टंडवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *