• Tue. Mar 10th, 2026

चैता गायन का भव्य आयोजन, पूरी रात झूमे श्रोता

admin's avatar

Byadmin

Mar 10, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लभरी स्थित देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र माह के पावन अवसर पर भव्य चैता गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश सिंह ने की, जबकि संचालन कृष्णा सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामाशीष पाल, पूर्व मुखिया राघो सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह तथा विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समिति की सराहना की और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव के सामने उत्तर कोयल नहर पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कुटुंबा विधायक ललन राम के माध्यम से गांव से उत्तर कोयल नहर तक संपर्क पथ एवं नाला निर्माण कराए जाने की घोषणा भी की गई।

बताया गया कि कार्यक्रम में विधायक ललन राम को भी शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने फोन पर ही घोषणा करने की बात कही। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए चैता गायन कार्यक्रम में “चैता शुभ दिनवा हो रामा”, “चैत में राम जी जन्म लेले” सहित कई पारंपरिक चैता गीत प्रस्तुत किए गए।

व्यास बबलू सांवरिया ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। सैकड़ों श्रोता ढोलक की थाप और झाल-मंजीरे की धुन पर मग्न रहे। कार्यक्रम में गीत-संगीत के साथ नृत्य की भी मनमोहक प्रस्तुति हुई।नृत्यांगनाओं ने चैता गीतों की धुन पर एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।

देर शाम से शुरू हुआ यह सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा और दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर धनंजय पांडेय, श्रीराम पांडेय, रविंद्र सिंह, उदय सिंह, भीम कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रिंस कुमार, अंकित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *