• Tue. Mar 10th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शामिल हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, सर्वश्रेष्ठ सभी प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य कर रहे कैडर हुए सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 8, 2026

 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के प्रांगण में JSLPS का जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि माननीय विधायक जुगसलाई विधानसभा श्री मंगल कालिंदी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख के साथ , मुखिया एवं ग्राम प्रधान की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम काफी सफल रहा ।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जीएसएलपीएस) जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे जिले के 15 उत्कृष्ट काम करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया

गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा क्लस्टर में कार्यरत कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर मंजूरी माईति द्वारा जीएसएलपीएस) में 6000 से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह जोड़ने में सफल रहने के लिए उनको सम्मानित किया गया।

जिला के बेहतर क्लस्टर बहरागोड़ा के मौदा क्लस्टर से अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह,सचिव दिबेकी मुंडा एवं कोषाध्यक्ष रोपना राव सम्मानित किया गया।

कार्यकम के दौरान जेएसएलपीएस के सभी प्रखंड से उत्कृष्ट कार्य कर रहे कैडर को सम्मानित भी किया गया ।

विधायक ने बताया की महिलाओं का संघर्ष और सफलता यह सिद्ध करती है कि संगठित होकर और कौशल प्रशिक्षण माध्यम से वे न केवल अपनी किस्मत खुद लिख सकती हैं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *