
आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र के फेज-7 स्थित रामकृष्ण फोरगिग्स लिमिटेड (प्लांट-1) में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 307 यूनिट रक्त संग्रहित।रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान गोवा से आए विष्णु साहू को 18वीं बार रक्तदान करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी, एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, प्रवीण कुमार, सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह, विवेक कुमार, हर्षल कुमार, सतीश महतो, जितेंद्र बारीक, विपेंद्र राय तथा यूनियन के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव समेत अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
