• Tue. Mar 10th, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला के अन्तर्गत सितु पंचायत के सखी मंडल भवन में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन।* 

admin's avatar

Byadmin

Mar 8, 2026

 

दिनांक 08/03/2026को ईचागढ प्रखंड के सितु पंचायत के सखी मंडल भवन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसवा के सचिव महोदय निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया, बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य महिलाओं के संघर्षों को सम्मान देना और एक समावेशी दुनिया की ओर कदम बढ़ाना है।

जैसे:-

(1) महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान : – यह दिन भारतीय महिलाओं द्वारा विज्ञान, राजनीति, खेल, कला और समाज के हर क्षेत्र में हासिल की गई सफलता और नेतृत्व का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

(2) लैंगिक समानता : -भारत में समाज को लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक करने और महिलाओं को समान अधिकार, शिक्षा और अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।

(3) महिला सशक्तिकरण: – महिलाओं को उनके अधिकारों (जैसे मतदान, समान वेतन और सुरक्षा) के प्रति सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए यह एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

(4) ऐतिहासिक जुड़ाव: – भारत में इसकी जड़ें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हैं। 1917 में बॉम्बे (अब मुंबई) में महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। सरोजिनी नायडू और एनी बेसेंट जैसी नेताओं ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की नींव रखी।

(5) जागरूकता और बदलाव:-  यह दिन महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा (घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून) और शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने और नई नीतियों को लागू करने का अवसर देता है। कार्यक्रम में अधिकार मित्र दिगम्बर महतो ,BAP,PRP मुरूम दोराय,देवजानी गोप,रेवती देवी,एवं ग्रामीण उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *