• Fri. Mar 6th, 2026

घर में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद

admin's avatar

Byadmin

Mar 6, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जनकपुर पोखरा स्थित एक घर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान घर की तलाशी लेने पर वहां से करीब 15 लीटर विदेशी शराब तथा 157 लीटर देशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी फरार हो गया। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है

तथा मामले में शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *