• Thu. Mar 5th, 2026

मुनीडीह धोबनी पुल के आकलन के लिए आई एस एम धनबाद की टीम पहुंचे,आज रात सड़क रहेगा बंद

admin's avatar

Byadmin

Mar 5, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। पुटकी मुनीडीह को जोड़ने वाली धोबनी रेलवे पुल आज गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। उक्त पुल की भार वजन क्षमता की जांच आई एस एम आई आई टी धनबाद के वैज्ञानिक टीम द्वारा जांच की जाएगी।

जिसको लेकर बीसी सीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह द्वारा पुल के दोनों ओर सूचना चिपकाया गया है। चुकी इंदु कोल कंपनी द्वारा कोयला उत्पादन के लिए बड़ी बड़ी मशीनें मंगाई जा रही है जो काफी वजनी है। पुल धसने के खतरे को देखते हुए साठ साल पहले बने पुराने पुल की भार वजन क्षमता बढ़ाने के लिए मैपिंग की जा रही है जिसे आई एस एम के वैज्ञानिक जांच कर रहे है।

टीम धोबनी रेलवे पुल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और इस कार्य के लिए मुनीडीह प्रोजेक्ट के अधिकारी मदद के लिए लगे हुए है।रेलवे द्वारा नए पुल बनाने के प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। जिसके कारण प्रस्तावित नए पुल का निर्माण कार्य लंबित है। इधर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के क्षेत्रीय सचिव सुधीर कुमार सिंह ने इस मामले को लेकर विभाग को दर्जनाधिक पत्राचार किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *