• Tue. Mar 3rd, 2026

चाईबासा : 1857 के गदर के महानायक वीर शहीद महाराजा अर्जुन सिंह का शहादत दिवस समारोह आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Mar 3, 2026

 

थाना मोड रोड का नामकरण अब ‘महाराजा अर्जुन सिंह चौक’

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1857 के गदर के महानायक वीर शहीद अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर वीर शहीद अर्जुन सिंह चिल्ड्रन पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई, अनुप्रिया सोय, क्षत्रिय समाज के अनूप कुमार सिंह देव, ऋषिकेश सिंहदेव, राहुल आदित्य, जयकुमार सिंहदेव देव, निक्कू सिंह, दिनेश जेना, पार्षद सपन मिस्त्री, कुमार विवेक समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर वीर शहीद अर्जुन सिंह को नमन किया और उनकी शहादत को याद किया।

थाना रोड मोड़ का महाराजा अर्जून सिंह चौंक के नाम पर हुआ नामकरण

इस अवसर पर थाना रोड मोड़ का नामकरण कर उसे ‘महाराजा अर्जुन सिंह चौक’ के नाम से समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नामकरण का बोर्ड लगाया गया।

नप अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अर्जुन सिंह का योगदान अविस्मरणीय है और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।आज जो कुछ भी है इनके शहादत की बदौलत है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *