
सरायकेला/गम्हरिया : अखंड सिंहभूम के सत्संगियों द्वारा आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के शुभ 138वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य ‘कृष्टि-दीपा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गम्हरिया थाना के समीप स्थित रामचन्द्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत सुबह ब्रह्ममुहूर्त में होगी। कार्यक्रम की विस्तृत सूची इस प्रकार है:
प्रातः 4:30 बजे: नहबत और उषा कीर्तन।
प्रातः 5:54 बजे: प्रातःकालीन विनती प्रार्थना एवं अमिय ग्रन्थादि पाठ।
प्रातः 8:00 से दोपहर 1:00 बजे: संगीतांजलि एवं इष्टप्रसंग।
दोपहर 12:00 बजे से: भंडारा (प्रसाद वितरण)।
दोपहर 1:00 बजे से: धर्मसभा (साधारण सभा)।
संध्या 5:56 बजे: संध्याकालीन विनती प्रार्थना एवं कार्यक्रम का समापन।
महोत्सव के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की गई है। साथ ही, दिनभर ‘सतनाम ग्रहण’ और ‘ऑनलाइन इष्टवृति’ भेजने की जानकारी देने के लिए विशेष डेस्क लगाए जाएंगे।
समिति ने सूचित किया है कि ‘डीपी वर्क’ के लिए आने वाले श्रद्धालु अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अवश्य साथ लाएं। भंडारा हेतु अर्घ्य और सामग्री सादर स्वीकार की जाएगी।
*पहुँचने का मार्ग*
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पथप्रदर्शक निर्देश भी जारी किए गए हैं:
टाटानगर स्टेशन से: आदित्यपुर होते हुए लगभग 15 किलोमीटर।
कांड्रा से: गम्हरिया की ओर, मेन रोड में लगभग 5 किलोमीटर।
आयोजक मंडल (अखंड सिंहभूम के समस्त सत्संगिवृंद) ने सभी धर्मप्रेमियों से जाति, वर्ण और संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर इस पावन अवसर पर सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
