
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय टंडवा पूर्वी में विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिवेश में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित जीवन जीने के तरीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की सदस्या सुनीता साह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण भी किया गया।
सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद दास ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। वहीं वरीय शिक्षक डॉ. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का ज्ञान भी आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी जीवन में सही दिशा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
