
चिरकुंडा थाना परिसर में आज चिरकुंडा ओपी प्रभारी रामजी राय की अध्यक्षता में एक शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 4 मार्च को होने वाले होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रणनीति बनाना था।

इस सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जिसे मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में चिरकुंडा नगर के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी, दशरथ शाव, काजल चक्रवर्ती, नव निर्वाचित वार्ड पार्षद जियाउद्दीन उर्फ पुतुस, अनिल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई अप्रिय घटना की आशंका या सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, डीजे और शराब के दुरुपयोग पर रोक लगाने की बात भी कही गई, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, जिससे किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके।
अंत में प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
