• Sat. Feb 28th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर गौशाला के निकट स्थित शमशान घाट की जमीन से छेड़-छाड़ करने पर विरोध

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर नदी तट के गौशाला के निकट स्थित शमशान घाट की जमीन से छेड़-छाड़ करने का विरोध रविवार को कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस टाउन दो के अध्यक्ष अमित यादव (लालू) ने किया। जहां स्थानीय लोग के साथ उस वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह (कल्लू) भी उपस्थित थे।

बराकर नदी तट पर स्थित शमशान घाट की जमीन पर भू माफियाओ द्वारा पीलर गाढ़ कर तथाकथित रूप कब्जा करने की शिकायत मिलने पर अमित यादव ने पार्षद प्रतिनिधि को साथ लेकर शमशान घाट का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा शमशान घाट की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा किसी को भी नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कितनी शम॔ की बात हैं कि एक हिंदु होकर हिंदूओं के श्मशान घाट को हड़पने की कोशिश की जा रही हैं। जब कि शमशान घाट की जमीन पर कइ शव दफनाए हुए हैं और उन पर समाधि भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी जा रही हैं।

स्थानीय ग्रामीणों से कहा गया हैं शमशान घाट की जमीन को लेकर स्थानीय लोग एक बैठक करे और शहर के गणमान्य लोगों को बैठक में शामिल करे। जिससे अराजक तत्व जमीन पर कब्जा नहीं कर सके। अमित यादव ने कहा हैं कि बंगाल की मुख्य मंत्री का स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी जमीन, तालाब, शमशान घाट, कब्रिस्तान कोई भी कब्जा नहीं कर सकता। यह सभी स्थान समाजिक हितार्थ के लिए हैं और ऐसा कोई करता हैं तो कानूनी कार्रवाई से नहीं बच सकता हैं। जिसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *