• Fri. Feb 27th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: सात वार्डों के परिणाम घोषित, विजेताओं में खुशी की लहर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 27, 2026
Adityapur  आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत मतगणना जारी है। इसी क्रम में सात वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
घोषित परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से वनमाली दास ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो विजयी रहीं। वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी ने बाजी मारी। वार्ड संख्या 4 से शुभम् पांडेय चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी ने जीत हासिल की। वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता विजयी घोषित किए गए, जबकि वार्ड संख्या 7 से परितोष बैज ने जीत दर्ज की है।
मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शेष वार्डों के परिणाम आने की प्रक्रिया जारी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *