
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए चोरी एवं गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। इस पहल से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से लगातार मोबाइल चोरी एवं गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस किया। लगातार प्रयास के बाद चार मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलों की पहचान एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने नरारी कला खुर्द थाना पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य लोगों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
