• Thu. Feb 26th, 2026

गजना धाम में 19 व 20 मार्च को होगा भव्य गजना महोत्सव, बॉलीवुड अभिनेत्री भाभ्या पंडित देंगी प्रस्तुति

admin's avatar

Byadmin

Feb 25, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में आगामी 19 एवं 20 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गजना महोत्सव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि 19 मार्च 2026 को महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। पहले दिन मुख्य आकर्षण के रूप में हिंदी फिल्म जगत की अभिनेत्री भाभ्या पंडित अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 20 मार्च 2026 को क्षेत्रीय कलाकारों के साथ-साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दिन रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा कुमार नीरज, बीपीआरओ मुकेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र, पीएचडी तकनीकी सहायक पिंटू कुमार, टंडवा थाना अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, अंचल अधिकारी निकहत परवीन, न्यास समिति सदस्य भृगुनाथ सिंह, टूना सिंह, मिथलेश कुमार,

अरुण कुमार, धुंधुआ महोत्सव के सचिव जगदीश चौधरी, पुनपुन महोत्सव के सचिव राजेश कुमार अग्रवाल, मूंगिया मुखिया जयप्रकाश सिंह, ग्रामीण धर्मेंद्र मेहता, संतोष गुप्ता, अनु सिंह, जीविका से जुड़े अमरेंद्र कुमार सिंह, छोटू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अंत में अधिकारियों ने कहा कि गजना महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने का कार्य करेगा तथा स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *