• Wed. Feb 25th, 2026

एक्शन टेसा का कारपेंटर्स मेगा मीट संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 25, 2026
आदित्यपुर। एक्शन टेसा का कारपेंटर्स मीट होटल बनमाली, साकची में संपन्न हुआ. इस अवसर पर बीएम आनंद प्रभात और बिहार_झारखंड की टीम और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सभी कारर्पेंटर्स भाइयों का स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है, जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है.
उल्लेखनीय है कि एक्शन-टेसा एमडीएफ/ एचडीएचएमआर/बोईलो और पार्टिकल बोर्ड जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी है.
वहीं, एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने अपने विडियो संदेश के द्वारा कारपेंटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं. उन्होंने उनकी कुशलता और रचनात्मकता के प्रति आभार जताया.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *