
पश्चिमी सिंहभूम : नगरपालिका निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा वहां तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस मौके पर एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, प्रभारी एसडीपीओ कुमार बिनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
