
जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में जागरूकता का माहौल है। इसी कड़ी में प्रख्यात चित्रकार विशेद्र नारायन सिंह ने नदी किनारे नगर निकाय चुनाव पर आधारित एक आकर्षक चित्र उकेरकर लोगों से मतदान करने की अपील की है।
चित्र के माध्यम से उन्होंने लोकतंत्र के महत्व को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।” उनकी कलाकृति में लोकतांत्रिक भागीदारी और नागरिक कर्तव्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
चित्रकार की इस रचनात्मक पहल ने युवाओं और आम नागरिकों को खासा प्रभावित किया है। शहरवासियों का कहना है कि कला के माध्यम से दिया गया यह संदेश अधिक प्रभावी और प्रेरणादायक है।
चित्रकार ने अपील करते हुए कहा “कला भी बोले, पहले मतदान, फिर जलपान।”
उनकी यह पहल नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
