
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजय सरदार (चुनाव चिन्ह—बाल्टी) के समर्थन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भव्य रोड शो किया। यह रोड शो आदित्यपुर के खरकई पुल से शुरू होकर आकाशवाणी चौक, एस टाइप चौक होते हुए आवासीय कॉलोनियों का भ्रमण करने के बाद समाप्त हुआ।
रोड शो के दौरान गिरिराज सिंह ने स्थानीय लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “कमल ही बाल्टी है और बाल्टी ही कमल है।”
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यदि संजय सरदार महापौर बनते हैं तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह नहीं मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को डर था कि यदि पार्टी सिंबल पर चुनाव होता, तो भारतीय जनता पार्टी की जीत तय थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान सहित शैलेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक विशाल, नुनु झा, ललन तिवारी, हरिनंदन पांडेय, देवेश महापात्रा, अनिल मिश्रा समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
