
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी: थाना क्षेत्र के मनातू डुमरी मार्ग पर एक मिलर पलटने से चालक की घटना स्थल पर मौत हो जाने की मामला सामने आया है।यह घटना शनिवार को ग्यारह बजे की है।मृतक की पहचान उमेश यादव 35 पिता निर्मल यादव, ग्राम चातर टूटीलावा, थाना सिमरिया, जिला चतरा निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी लिमिटेड की खनन परियोजना में कन्वेयर बेल्ट निर्माण कार्य एल एंड टी द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मनातू-डुमरी मार्ग पर कार्य के दौरान मिलर वाहन असंतुलित होकर पलट गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में क्षमता से अधिक सामग्री लोड किए जाने के कारण संतुलन बिगड़ा और दुर्घटना हुई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि चालक को बिना समुचित सुरक्षा उपकरण के कार्य पर लगाया गया था।
घटना के बाद घायल चालक को एनटीपीसी की एंबुलेंस से केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे बड़कागांव से हजारीबाग रेफर किया गया, वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच एवं मुआवजे की मांग की है।
मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कंपनी के कार्य को कुछ समय के लिए रोक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
