• Sat. Feb 21st, 2026

धनबाद से झरिया तक केसरिया सैलाब”: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के रोड शो ने थामी शहर की रफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 21, 2026

 

 

धनबाद: नगर निगम चुनाव के इतिहास में रविवार का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में निकला ‘सिंह मेंशन से सूर्यदेव सिंह चौक’ तक का रोड शो एक विशाल जन-आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया। सिंह मेंशन से शुरू हुए इस काफिले में हजारों मोटरसाइकिलें और सैकड़ों चार पहिया वाहनों की ऐसी कतार लगी कि स्टील गेट से लेकर झरिया तक का इलाका पूरी तरह से पट गया।

 

प्रमुख मार्गों पर भव्य स्वागत:

काफिला जैसे ही श्रमिक चौक, बैंक मोड़ और बस्ताकोला पहुँचा, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर संजीव सिंह का जोरदार स्वागत किया। कतरास मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़ और बाटा मोड़ पर महिलाओं ने आरती उतारकर जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं इंदिरा चौक तक पहुँचते-पूँछते समर्थकों का हुजूम इस कदर बढ़ा कि कई घंटों तक यातायात थम सा गया।

 

कोयलांचल में गूंजे नारे:

पूरे रोड शो के दौरान “धनबाद का मेयर कैसा हो — संजीव सिंह जैसा हो” के नारों से आसमान गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भारी पुष्पवर्षा के बीच युवाओं का जोश चरम पर था। राजनीतिक विश्लेषक इसे नगर निगम चुनाव का अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं।

 

जनता का विश्वास ही मेरी ताकत:

रोड शो के समापन पर सूर्यदेव सिंह चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा— “आज जो प्यार और जनसैलाब सड़कों पर उतरा है, वह इस बात का प्रमाण है कि धनबाद की जनता बदलाव और वास्तविक विकास के लिए संकल्पित है। बेहतर सड़क, ड्रेनेज, स्वच्छता और सुरक्षित धनबाद बनाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। मैं आपके इस अटूट विश्वास को टूटने नहीं दूँगा।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *