• Fri. Feb 20th, 2026

Adityapur : वार्ड-17 में अम्बुज कुमार का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा जनता के सामने

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 20, 2026
आदित्यपुर। वार्ड संख्या-17 से पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार द्वारा आज इंदिरा बस्ती, भगवती एनक्लेव, शांतिनगर, रॉयल रेजीडेंसी तथा हरिओम नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क के दौरान अम्बुज कुमार ने अपने पूर्व पार्षद कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखा। साथ ही उन्होंने वार्ड-17 की धरती पर भावी विकास योजनाओं को उतारने का संकल्प दोहराया।
अम्बुज कुमार ने मतदाताओं से बल्ला छाप, क्रमांक-3 पर मुहर लगाकर उन्हें पुनः विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता से मिल रहे व्यापक समर्थन पर उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप वार्ड-17 को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *