
धनबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान अब एक व्यापक लहर का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को बोरागढ़ क्षेत्र में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखा, जहाँ समर्थकों ने पेलोडर और पुष्पवर्षा के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।

घर-घर जाकर लिया आशीर्वाद:

संजीव सिंह ने बोरागढ़ के गली-मुहल्लों में पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने आरती उतारकर और बुजुर्गों ने हाथ सिर पर रखकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। स्थानीय युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली और गगनभेदी नारों के साथ संजीव सिंह के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया।
जनता का प्रेम ही असली ताकत:
जनता के अपार स्नेह से गदगद संजीव सिंह ने कहा— “बोरागढ़ की जनता ने जो सम्मान दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि धनबाद अब उपेक्षा की बेड़ियाँ तोड़कर विकास की नई दिशा में बढ़ने को तैयार है। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि धनबाद को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और भ्रष्टाचार मुक्त आधुनिक शहर बनाना है।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि आम जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
